शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने प्राप्त किये 1,080 करोड़ रुपये

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 1,080 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है।

बैंक के यह धनराशि 10,800 बॉन्ड्स आवंटित करके प्राप्त की है, जिन पर 8.55% की कूपन दर है। इन बॉन्डों को बीएसई और/या एनएसई के होलसेल डेब्ट मार्केट सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। दूसरी ओर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर मंगलवार के 294.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 293.35 रुपये पर खुला, जो सत्र के दौरान इसका उच्च स्तर भी रहा। पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद अंत में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 3.55 रुपये या 1.21% की कमजोरी के साथ 290.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 314.50 रुपये और निचला स्तर 217.39 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!