शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) करेगी नयी सहायक कंपनी स्थापित

भारत की सबसे बड़ी केबल टीवी सेवा प्रदाता कंपनी डेन नेटवर्क्स (Den Networks) को राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अपने ब्रॉडबैंड/इंटरनेट सेवा प्रदाता व्यापार को अलग करके स्काईनेट केबल नेटवर्क नाम से नयी सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए एनसीएलटी ने हरी झंडी दिखायी है। इसके बाद बीएसई में डेन नेटवर्क्स का शेयर बुधवार के 92.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 95.70 रुपये पर खुला। सुबह करीब 11 बजे यह 1.15 रुपये या 1.24% की बढ़त के साथ 94.00 रुपये पर चल रहा है। (21 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!