शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

एनबीसीसी (NBCC) को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा बोर्ड से 3,200 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका वडाला (मुम्बई) में कस्टम्स इन्क्लेव प्लॉट में ऑफिस कॉम्प्लेक्स और आवासीय क्वार्टरों की योजना, डिजाइनिंग तथा निर्माण के लिए मिला है। इसके बाद आज कंपनी का शेयर 228.50 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर बुधवार के 220.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 224.00 रुपये पर खुला। करीब 11.40 बजे यह 4.70 रुपये या 2.13% की मजबूती के साथ 225.00 रुपये पर चल रहा है। (21 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!