शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) ने बनाया 65,000 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने 65,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य तय किया है।

अपने कुल राजस्व का 60% सिगरेट व्यापार से हासिल करने वाली आईटीसी ने 2030 तक अपने पैकैज्ड फूड से 65,000 करोड़ रुपये के राजस्व की योजना बनायी है। खाद्य व्यापार में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए आईटीसी को सालाना 17.49% की वृद्धि दर पर विकास करना होगा
बीएसई में आईटीसी का शेयर बुधवार के 271.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 272.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 267.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 269.45 रुपये पर बंद हुआ। (21 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!