शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को नये कैप्सूल के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी।

इट्राकोनाजोल नामक इस कैप्सूल का इस्तेमाल कवकीय संक्रमण के इलाज में किया जाता है। इन कैप्सूलों का उत्पादन कंपनी के मौरैया (अहमदाबाद) स्थित संयंत्र में किया जायेगा। दूसरी ओर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर बुधवार के 486.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 492.00 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह 506.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि शुरुआती कारोबार में 484.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 16.85 रुपये या 3.46% की बढ़ोतरी के साथ 503.40 रुपये पर बंद हुआ। (21 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!