शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Construction) के संयुक्त उद्यम (केएनआर-एचईएस-एसीपीएल) को 884.47 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

संयुक्त उद्यम को यह ठेका तेलंगाना में पामुलापर्थी (V) के समीप 15.00 टीएमसी की क्षमता के लिए कोंडा पोचम्मा सागर की निर्माण के लिए मिला है। ठेका मिलने से बाजार में गिरावट के बावजूद केएनआर कंस्ट्रक्शन के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में केएनआर कंस्ट्रक्शन का शेयर गुरुवार के 212.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 225.10 रुपये पर खुला और 237.40 रुपये 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.25 बजे यह 4.95 रुपये या 2.33% की वृद्धि के साथ 217.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख