शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विलय की खबरों के कारण उछला देना बैंक (Dena Bank) का शेयर

खबरों के अनुसार विजया बैंक (Vijaya Bank) का देना बैंक (Dena Bank) के साथ विलय हो सकता है।

इस खबर का दोनों बैंकों के शेयरों पर विपरीत असर दिख रहा है। देना बैंक के शेयर में तेजी आयी, जबकि विजया बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गयी। 30.90 रुयपे के बंद स्तर के मुकाबले 30.70 रुपये पर खुलने के बाद करीब 12.35 बजे देना बैंक का शेयर 1 रुपये या 3.24% की मजबूती के साथ 31.90 रुपये पर है। दूसरी ओर हरे निशान में शुरुआत के बावजूद विजया बैंक का शेयर 1.10 रुपये या 1.84% की कमजोरी के साथ 58.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!