शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनडीटीवी (NDTV) ने हिस्सा बेचने की अटकलों पर दी सफाई

एनडीटीवी (NDTV) ने अपनी 40% हिस्सेदारी अजय सिंह (Ajay Singh) को बेचे जाने के सौदे की अटकलों पर अपना स्पष्टीकरण एक्सचेंजों को भेज दिया है।
एनडीटीवी ने एक्सचेंजों को भेजे गये स्पष्टीकरण में कहा है, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी किसी व्यक्ति को बेचने का समझौता नहीं किया है।" 
हालाँकि अपने इस स्पष्टीकरण में एनडीटीवी ने इस बात का खंडन भी नहीं किया है कि अजय सिंह को हिस्सेदारी बेचे जाने की खबर बिल्कुल गलत है या इस बारे में कोई बातचीत नहीं चल रही है। इसने केवल यह स्पष्ट किया है कि कोई समझौता नहीं हुआ है। इसने आगे कहा है कि कंपनी लिस्टिंग नियमों की धारा 30 के तहत अपने उत्तरदायित्व के बारे में सजग है और इस नियम के तहत सार्वजनिक किये जाने लायक कोई घटना होने की स्थिति में आपको तुरंत ही सूचित करेगी। 
लिहाजा इस स्पष्टीकरण का एक मतलब यह भी हो सकता है कि हिस्सा बेचने का अभी औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। जब यह औपचारिक समझौता हो जायेगा, तब एक्सचेंजों को सूचना दी जायेगी। दूसरी संभावना यह भी हो सकती है कि बातचीत जारी हो, लेकिन अंतिम नतीजे पर नहीं पहुँची हो और अंतिम नतीजा अटकलों के विपरीत भी हो सकता है।
इस बीच एनडीटीवी का शेयर भाव आज सुबह से ही लगातार 5% तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर बना हुआ है। बीएसई में यह पिछले बंद भाव 50.60 रुपये की तुलना में आज 53.10 रुपये के ऊपरी सर्किट पर खुला और इसी स्तर पर टिका हुआ है। स्थिति यह है कि आज इसका निचला स्तर भी 53.10 रुपये का ही है, यानी यह ऊपरी सर्किट पर खुलने के बाद जरा भी नीचे नहीं आया है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!