शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) को शेयरधारकों ने दिखायी हरी झंडी

राज्य स्वामित्व वाली रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) को इसके शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी अगले 1 साल के दौरान बॉन्डों के माध्यम से 65,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए मिली है, जिन्हें 1 या अधिक किस्तों में जारी किया जायेगा। रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन ने जानकारी दी है कि 18 सितंबर को हुई इसकी सालाना आम बैठक में 93.6% शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
उधर बीएसई में रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन का शेयर 2.65 रुपये या 1.60% की कमजोरी के साथ 163.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 223.80 रुपये और निचला स्तर 113.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!