शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) ने इसलिए तय किया 75 रुपये का भाव

इंडियन होटल्स (Indian Hotels) ने 75 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है।

कंपनी ने यह भाव अपने राइट इश्यू के लिए निर्धारित किया, जिसमें 74 रुपये बतौर प्रीमियम शामिल हैं। कंपनी का राइट इश्यू 13 अक्टूबर को खुल कर 27 अक्टूबर को बंद होगा, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर होगी।
इसके बाद आज कंपनी के शेयर में मजबूती दिख रही है। बीएसई में इंडियन होटल्स का शेयर 112.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 110.55 रुपये पर खुला है, मगर कमजोर शुरुआत कके बावजूद इसने रफ्तार पकड़ ली है। सुबह 9.52 बजे यह 1.35 रुपये या 1.20% की मजबूती के साथ 113.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!