शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयकर विभाग के छापे से टूटा कॉफी डे (Coffee Day) का शेयर

कॉफी डे (Coffee Day) के शेयर में आज करीब 9% की कमजोरी आयी है।

कंपनी के शेयर में कमजोरी आयकर विभाग द्वारा इसकी रिटेल चेन (कैफे कॉफी डे) के कई केंद्रों पर छापा मारने के कारण आयी है। खबरों के अनुसार आयकर विभाग ने छापामारी में प्राप्त हुए कागजात में कॉफी डे की करीब 650 करोड़ रुपये की अघोषित आय होने की बात कही है।
बीएसई में कॉफी डे का शेयर 231.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज भारी कमजोरी के साथ 220.60 रुपये पर खुला और 207.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे यह 22.90 रुपये या 9.87% की कमजोरी के साथ 209.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!