शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने किया डिजाइन सेंटर का निर्माण

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने चेन्नई में एक डिजाइन सेंटर का निर्माण किया है।

कंपनी ने यह डिजाइन सेंटर डेनमार्क की विंड टर्बाइन निर्माता वेस्टास के लिए किया है, जिससे इन दोनों कंपनियों की साझेदारी और मजबूत होगी। इस सेंटर से प्रभावशाली लागत वाली इंजीनियरिंग, ऊर्जा भंडारण, हाइब्रिड एनर्जी और स्मार्ट उत्पादों की सुविधा मिलेगी।
बीएसई में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का शेयर 775.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 770.00 रुपये पर खुला और 782.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11 बजे यह 1.10 रुपये या 0.14% की हल्की बढ़त के साथ 776.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!