शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेजन (Amazon) ने खरीदी शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) में हिस्सेदारी

विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन रीटेलर अमेजन (Amazon) की निवेश इकाई ने शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) में हिस्सेदारी खरीदी है।

अमेजन एनवी होल्डिंग्स ने शॉपर्स स्टॉप के 43.95 लाख शेयरों (5% हिस्सेदारी) को 407.78 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 179.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सौदे के कारण शॉपर्स स्टॉप के शेयर में जोरदार उछाल आयी है।
बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर 416.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज जोरदार उछाल के साथ 487.10 रुपये पर खुला और अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर (499.70 रुपये) तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे यह 66.30 रुपये या 15.92% की मजबूती के साथ 482.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!