शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की विलय योजना को मिली मंजूरी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और मिलीकॉम की टिगो के बीच विलय को मंजूरी मिल गयी है।

टिगो लक्जमबर्ग की मिलीकॉम की अफ्रीकी राष्ट्र घाना स्थित सहायक कंपनी है, जिसके एयरटेल के साथ एकीकरण को घाना की नेशनल कम्युनिकेशंस अथोरिटी ने सशर्त मंजूरी दी है। इस विलय से तैयार होने वाली कंपनी घाना में दूसरी सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन सेवा प्रदाता कंपनी बन जायेगी, जिसके करीब 1 करोड़ उपभोक्ता और 30 करोड़ डॉलर का राजस्व होगा।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 395.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 397.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब साढ़े 12 बजे भारती एयरटेल के शेयर में 3.15 रुपये या 0.80% की कमजोरी के साथ 391.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख