शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया दो नये स्टोरों का शुभारंभ

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने दो नये फैशन स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में ये नये स्टोर खोले हैं, जिससे भारत के 14 राज्यों के 133 शहरों में इसके कुल स्टोरों की संख्या 156 हो गयी है। इसके साथ ही कंपनी के झारखंड में 11 फैशन स्टोर और पश्चिम बंगाल 1 कंपोजिट तथा 5 फैशन स्टोर हो गये हैं।
बीएसई में वी-मार्ट रिटेल के शेयर ने 1,438.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती 1,460.35 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के दौरान 1,488.05 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद कारोबारी बंदी के समय वी-मार्ट रिटेल में 16.00 रुपये या 1.11% की मजबूती के साथ 1,454.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!