शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को विभिन्न व्यापारों में मिले 1,024 करोड़ रुपये के ठेके

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को कई अलग-अलग व्यापारों में 1,024 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को मिले ठेकों में केबल व्यापार में 210 करोड़ रुपये, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन व्यापार में 610 करोड़ रुपये, रेलवे में 82 करोड़ रुपये, सिविल में 70 करोड़ रुपये और सोलर व्यापार में 17 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है।
दूसरी ओर बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 309.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 311.15 रुपये पर खुला। करीब 12.50 बजे केईसी इंटरनेशनल का शेयर 1.00 रुपये या 0.32% की कमजोरी के साथ 308.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 337.95 रुपये और निचला स्तर 111.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!