शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) ने किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) ने 11 अक्टूबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

हेरिटेज फूड्स ने इस तिथि को 10 रुपये वाले शेयरों को 5 रुपये वाले शेयरों में उप-विभाजित करने के लिए तय किया है। साथ ही कंपनी के बोर्ड ने नया संयंत्र स्थापित करके डेयरी विभाग के विस्तार के लिए तेलंगाना में शाह मोतीलाल फूड्स की इमारत और मशीनरी सहित संपत्ति की खरीद को मंजूरी दी है।
इस बीच बीएसई में हेरिटेज फूड्स का शेयर 1,429.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,443.45 रुपये पर खुला और 1,459.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। लगभग पौने 3 बजे हेरिटेज फूड्स के शेयर में 3.10 रुपये या 0.22% की मजबूती के साथ 1,432.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!