शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) को मिली एक और परियोजना

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने मान्यता डेवलपर्स के साथ समझौता किया है।

करार के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टीज पूर्वी बेंगलुरु में आवासीय परियोजना के समूह का निर्माण करेगी। इस परियोजना को एक आधुनिक आवासीय विकसित परियोजना के रूप में तैयार किया जायेगा, जिसमें विभिन्न विन्यासों के अपार्टमेंट शामिल होंगे। उधर बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 594.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 593.00 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 10.30 (1.73%) की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!