शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडो काउंट (Indo Count) के शेयर में जोरदार उछाल

आज इंडो काउंट (Indo Count) के शेयर में करीब 6.50% की मजबूती दिख रही है।

इससे पहले कल बीएसई तथा एनएसई दोनों सूचकांकों पर इंडो काउंट ने अपने 52 हफ्तों का निचला स्तर छुआ था, जबकि आज इसने निचले स्तरों से वापसी की है।
बीएसई में इंडो काउंट का शेयर 96.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 97.30 रुपये पर खुला और 104.50 रुपये के ऊपरी शिखर तक चढ़ा। वहीं इसका निचला स्तर 97.05 रुपये रहा, यानी यह आज लाल निशान तक नहीं गिरा है। करीब 1.50 बजे इंडो काउंट के शेयर में 6.15 रुपये या 6.40% की मजबूती के साथ 102.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!