शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में मजबूत शुरुआत

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर में 4.50% से अधिक की मजबूती दिख रही है।

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स सानंद स्थित अपने संयंत्र में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर का उत्पादन करेगी। कंपनी को 10,000 इलेक्ट्रिक कारों की आपूर्ति के लिए राज्य स्वामित्व वाली एनर्जी एफिशियेंसी सर्विसेज से 1,120 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इसके बाद बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 401.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज तेजी के साथ 428.25 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह शेयर 19.25 रुपये या 4.80% की वृद्धि के साथ 420.50 रुपये पर है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में टाटा मोटर्स 571.05 रुपये तक चढ़ा और 357.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!