शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सितंबर बिक्री में 23% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सितंबर बिक्री में 23% वृद्धि दर्ज की गयी है।

सितंबर 2016 में बेचे गये कुल 2,93,257 वाहनों के मुकाबले कंपनी ने 2017 की समान अवधि में कुल 3,59,850 वाहन बेचे। टीवीएस मोटर के दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री 2,53,974 इकाई से 20.9% बढ़ कर 3,07,160 इकाई और निर्यात 38,164 इकाई से 33.6% बढ़ कर 50,971 इकाई रहा।
उधर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर सोमवार के 658.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 664.30 रुपये पर खुला और 671.85 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। अपराह्न करीब पौने 2 बजे टीवीएस मोटर के शेयर में 5.35 रुपये या 0.81% की गिरावट के साथ 653.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!