शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

आज नैटको फार्मा (Natco Pharma) का शेयर 20% मजबूती के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसकी विपणन सहयोगी मिलान को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से जेनेरिक ग्लैटीरैमर एसीटेट के लिए अंतिम मंजूरी मिलने के कारण आयी है। इस दवा का इस्तेमाल सेंट्रल नर्वस सिस्टम की दीर्घकालिक सूजन-संबंधी बीमारी के इलाज में किया जाता है।
बीएसई में नैटको फार्मा का शेयर मंगलवार के 795.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 948.00 रुपये खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 159.05 रुपये या 20% की उछाल के साथ 954.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!