शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने की रिकॉर्ड बिक्री

विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने सितंबर में रिकॉर्ड बिक्री की है।

कंपनी ने सितंबर 2016 में बेचे गये 6,74,961 वाहनों के मुकाबले सितंबर 2017 में 6.78% की बढ़त के साथ 7,20,739 वाहनों की बिक्री की, जो इसका किसी 1 महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इसके बाद बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर मंगलवार के 3,805.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 3,850.00 रुपये खुला। करीब पौने 11 बजे यह 28.95 रुपये या 0.76% की तेजी के साथ 3,834.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!