शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को मिले 555.77 करोड़ रुपये के ठेके

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को 555.77 करोड़ रुपये के नये ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को यह ठेके संस्थागत, आवासीय बिल्डिंग और इलेक्ट्रिकल सहित कमर्शियल, पाइपलाइन और फायरफाइटिंग सेवाओं के लिए मिले हैं। कंपनी को यह सभी कार्य चालू वित्त वर्ष में ही मिले हैं।
इस बीच बीएसई में अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स के शेयर ने मंगलवार के 301.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 313.80 रुपये पर शुरुआत की, मगर यह फिसल कर 303.35 रुपये तक गया। करीब 12.25 बजे यह शेयर 3.00 रुपये या 1% की मजबूती के साथ 304.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख