शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने मिलाया मोटरस्पोर्ट डॉट टीवी से हाथ

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने अखिल यूरोपीय डिजिटल टेलीविजन चैनल मोटरस्पोर्ट डॉट टीवी (Motorsport.TV) के साथ करार किया है।

समझौते के तहत टाटा कम्युनिकेशंस मोटरस्पोर्ट डॉट टीवी के दर्शकों को अपने वैश्विक सुपरफास्ट नेटवर्क पर कभी भी कहीं भी किसी भी उपकरण पर वीडियो सामग्री मुहैया करेगी, जिससे इसका इंटरनेट टेलीविजन प्लेटफॉ़र्म मजबूत होगा।
उधर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 698.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 700.00 रुपये पर खुला और 712.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.40 बजे टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर में 7.65 रुपये या 1.10% की वृद्धि के साथ 705.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!