शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने खरीदी 9एक्स मीडिया

भारतीय मीडिया और मनोरंजन कंपनी जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने 9एक्स मीडिया तथा इसकी सहायक कंपनियों को खरीदने के लिए निश्चित समझौता किया है।

160 करोड़ रुपये के इस सौदे से अधिग्रहण के पूरा होने पर ये चैनल जी एंटरटेनमेंट 33 चैनलों के मौजूदा पोर्टफोलियो में जुड़ जायेंगे।
उधर बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 522.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 533.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह शेयर 5.20 रुपये या 0.99% की तेजी के साथ 528.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!