शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लवेबल लिंजरी (Lovable Lingerie) करेगी शेयरों की वापस खरीद

लवेबल लिंजरी (Lovable Lingerie) 20 लाख शेयरों को वापस खरीदेगी।

कंपनी के निदेशक समूह ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों को 250 रुपये प्रति शेयर पर वापस खरीदने के प्रस्ताव को मान्य कर दिया है। 20 लाख शेयर लवेबल लिंजरी की कुल चुकता शेयर पूँजी के 11.9% हैं। उधर बीएसई में लवेबल लिंजरी का शेयर 250.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 242.00 रुपये खुला और अभी तक लाल निशान में ही है। अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर 237.00 रुपये का रहा है। करीब पौने 11 बजे यह शेयर 9.50 रुपये या 3.79% की कमजोरी के साथ 241.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!