शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

14% से अधिक टूटा टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) का शेयर

आज टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के शेयर भाव में 14% से अधिक गिरावट आयी।

सुबह के दौरान कंपनी द्वारा अपना संचालन बंद करने की खबर से इसके शेयर में कमजोरी आयी। हालाँकि टाटा टेलीसर्विसेज ने अपने दूरसंचार व्यापार को जारी रखने की बात एनएसई को भेजी, मगर इसके शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा। बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर 5.82 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 5.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 4.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.82 रुपये या 14.09% की कमजोरी के साथ 5.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!