शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) बढ़ायेगी स्पंज आयरन क्षमता

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने अपनी स्पंज आयरन क्षमता का विस्तार करने का ऐलान किया।

प्रकाश इंडस्ट्रीज ने कहा है कि कंपनी 2 लाख टन प्रति वर्ष की वृद्धि कर अपनी स्पंज आयरन क्षमता 12 लाख टन प्रतिवर्ष करेगी। आज इसके खबर के बाद प्रकाश इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 122.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 123.50 रुपये पर खुला और सीधे लाल निशान में 121.70 रुपये तक फिसल गया। इसके बाद इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और सत्र के मध्य में 130.80 रुपये के 1 महीने के ऊपरी स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.30 रुपये या 5.97% की मजबूती के साथ 129.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!