शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की सहायक कंपनी ने किया सिम्बायोमिक्स थेराप्यूटिक्स का अधिग्रहण

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) की अमेरिका स्थित सहायक कंपनी ने सिम्बायोमिक्स थेराप्यूटिक्स का अधिग्रहण कर लिया है।

ल्युपिन ने 2017 में पहले ही सिम्बायोमिक्स के अधिग्रहण के लिए करार कर लिया था। ल्युपिन ने यह अधिग्रहण नकद 15 करोड़ डॉलर में किया, जिसमें 5 करोड़ डॉलर का अग्रिम और बाकी का समय-आधारित भुगतान शामिल है। इस सौदे से अमेरिका में ल्युपिन के महिला संबंधित स्पेशियलिटी व्यापार का विस्तार होगा। उधर ल्युपिन के शेयर पर इस खबर को फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 1,060.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 1,065.00 खुला। करीब 12 बजे यह 6.60 रुपये या 0.62% की कमजोरी के साथ 1,054.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!