शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण चढ़ा प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) का शेयर

आज प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के शेयर में 2.50% से अधिक बढ़त हुई है।

कंपनी के शेयर में मजबूती जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला द्वारा इसमें निवेश बढ़ाने के कारण आयी है। प्रकाश इंडस्ट्रीज में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी अप्रैल-जून तिमाही में 1.06% थी, जो जुलाई-सितंबर तिमाही में 1.64% तक पहुँच गयी। इसके बाद बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 129.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 135.00 रुपये पर खुला और 137.15 रुपये के 1 महीने के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे यह 3.40 रुपये या 2.62% मजबूती के साथ 133.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!