शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) ने फ्लिपकार्ट से मिलाया हाथ

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ करार किया है।

डिक्सन ने यह समझौता फ्लिकार्ट के ब्रांड मार्क्यू के लिए टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और अन्य बिजली के उपकरणों के डिजाइन और निर्माण के लिए किया। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में घरेलू उपकरणों के लिए अपना निजी लेबल 'मार्क्यू' लॉन्च किया है।
बीएसई में डिक्सन टेक्नोलॉजीज का शेयर 2,659.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मजबूती के साथ 2,711.15 रुपये पर खुला और 2,752.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे यह 24.25 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 2,684.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!