शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने के बावजूद आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) का शेयर कमजोर

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को 189.5 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका तमिलनाडु वॉटर सप्लाई और ड्रेनेज बोर्ड से कोयम्बटूर जिले में जल आपूर्ति वितरण सिस्टम को बेहतर बनाने तथा 1 साल तक इसके रखरखाव के लिए प्राप्त हुआ है। ठेका प्राप्त होने और शानदार शुरुआत के बावजूद आरपीपी के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला है। बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा का शेयर 258.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 260.00 रुपये पर खुला, मगर पहले आधे घंटे में ही 276.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसेक बाद लगातार कमजोर रुख के बीच करीब 3 बजे इसमें 2.45 रुपये या 0.95% की कमजोरी के साथ 255.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख