शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने किया चेन्नई-पेरिस उड़ान का ऐलान

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने आज चेन्नई-पेरिस चार्ल्स डी गौले की निरंतर उड़ान शुरू करने का ऐलान किया।

इस उड़ान का मुख्य उद्देश्य अकसर यूरोप जाने वाले यात्रिओं को सुविधा पहुँचाना है। इस रूट की सेवा 29 अक्टूबर से शुरू होगी और फिर सप्ताह में पाँच बार जारी रहेगी।
उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 491.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 495.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 502.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर बाजार में गिरावट के कारण 10.55 रुपये या 2.14% की कमजोरी के साथ 481.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!