शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने घोषित किये तिमाही नतीजे

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

इस अवधि में कंपनी को 50.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में हुए 58.29 करोड़ रुपये के मुनाफे से 13% कम है। हालाँकि इस दौरान बजाज कॉर्प की कुल आमदनी 211.69 करोड़ रुपये से मामूली बढ़त के साथ 212.08 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर का 408.90 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 412.90 रुपये पर खुला और 419.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे बजाज कॉर्प में 6.05 रुपये या 1.48% की तेजी के साथ 414.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!