शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2002 के तहत 5 रुपये प्रति वाले 5,590 और कर्मचारी एडीआर स्टॉक विकल्प योजना 2007 के अंतर्गत 5 रुपये वाले 2,397 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,374.90 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 2,398.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.10 रुपये या 0.21% की बढ़त के साथ 2,380.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!