शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विलय की खबर से उछले भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के शेयर

आज टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) ऊपरी सर्किट पर है, जबकि देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 6.50% से अधिक तेजी है।

इन दोनों दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में मजबूती इनके बीच हुए करार से आयी है, जिसके तहत टाटा टेलीसर्विसेज के उपभोक्ता टेलीकॉम व्यापार का 19 सर्किलों में ऋण मुक्त-नकद मुक्त आधार पर भारती एयरटेल के साथ विलय हो जायेगा। विलय के साथ ही एयरटेल को 5% राजस्व बाजार हिस्सेदारी (आरएमएस) वाली टाटा के 4.4 करोड़ उपभोक्ताओं की प्राप्ति का लाभ होगा, जिससे इसका आरएमएस 35.6% से बढ़ कर 40% से अधिक हो जायेगा। समझौते के मुताबिक एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेज के 10,000 करोड़ रुपये के ऋण में से 2,000 करोड़ रुपये का ऋण भी ग्रहण करेगी। बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज 4.42 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 9.95% की बढ़त के साथ सीधे 4.86 रुपये के ऊपरी सर्किट पर खुला और 10.40 बजे भी इसी स्तर पर है। वहीं भारती एयरटेल 400.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 425.00 रुपये पर खुल कर इस समय 26.60 रुपये या 6.65% की मजबूती के साथ 426.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!