शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रियल (Reliance Industrial) के शुद्ध लाभ में 20.4% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रियल (Reliance Industrial) के वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के लाभ में 20.4% की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 3.38 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का लाभ 2.69 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रियल का कुल राजस्व भी 26.10 करोड़ रुपये से 8.8% घट कर 23.80 करोड़ रुपये रहा। इसी कारण इसका एबिटा 32% कम 3.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 22.2% की तुलना में 18.2% रह गया। उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रियल का शेयर 521.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज लाल निशान में 516.25 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब 11.40 बजे यह 3.25 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ 517.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!