शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो ठेके मिलने से श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) का शेयर 13.50% से अधिक उछला

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को कुल 349 करोड़ रुपये के दो ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को बिहार अर्बन इन्फ्रा डेवलपमेंट से 311 करोड़ रुपये और कर्नाटक अर्बन इन्फ्रा डेवलपमेंट से 38 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। इनमें जल आपूर्ति को बेहतर करने के साथ ही ट्यूब वेल और ओवरहेड टैंकों के नवीनीकरण के अलावा पाइपलाइन का निर्माण शामिल है। कार्य प्राप्त होने की खबर का श्रीराम ईपीसी के शेयर पर शानदार असर पड़ा है। बीएसई में श्रीराम ईपीसी का शेयर 19.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 23.00 रुपये पर खुला और 23.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12 बजे यह 2.65 रुपये या 13.55% की तेजी के साथ 22.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!