शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएएसएफ इंडिया (BASF India) की मूल कंपनी ने किया करार

बीएएसएफ इंडिया (BASF India) की जर्मनी स्थित मूल कंपनी बीएएसएफ एसई ने बायर के साथ समझौता किया है।

बीएएसएफ एसई ने यह करार बायर के बीज और गैर-चयनात्मक पौष्टिक व्यवसायों के महत्वपूर्ण हिस्से को को करीब 45,304 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करने के लिए किया। बायर भी जर्मनी स्थित ही बहुराष्ट्रीय रसायन, दवा और जीवन विज्ञान कंपनी है। इस खबर का बीएएसएफ इंडिया के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में बीएएसएफ इंडिया का शेयर 1,690.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,694.25 रुपये पर खुला और 1,776.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 22.00 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 1,712.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!