शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुनाफे और राजस्व में हुई वृद्धि

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुनाफे और राजस्व में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले इस बार कंपनी का राजस्व 81,651 करोड़ रुपये से 23.9% बढ़ कर 1,01,169 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 7,209 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.5% की वृद्धि के साथ 8,109 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 39.4% की बढ़ोतरी के साथ 15,565 करोड़ रुपये हो गया। उधर बीएसई में रिलायंस का शेयर शुक्रवार को 4.20 रुपये या 0.48% की वृद्धि के साथ 876.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 891.00 रुपये और निचला स्तर 872.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!