शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को मिली शेयरधारकों की मंजूरी

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को वोडाफोन के साथ अपनी विलय योजना के लिए शेयरधारकों की सहमति प्राप्त हो गयी है।

शुक्रवार को शेयरधारकों की मंजूरी मिलने से कंपनी के शेयर भाव में करीब 6% बढ़ोतरी हुई। वहीं कल 1,500 रुपये कीमत में 4जी स्मार्टफोन पेश करने को लेकर आइडिया और वोडाफोन के मोबाइल निर्माता कंपनियों लावा और कार्बन के साथ बातचीत की भी खबर रही। बीएसई में आइडिया का शेयर शुक्रवार को 4.40 रुपये या 5.91% की वृद्धि के साथ 78.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 123.75 रुपये और निचला स्तर 66.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!