शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के मुनाफे में 25.47% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के मुनाफे में 25.47% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 61.98 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 77.77 करोड़ रुपये रहा। वहीं गृह फाइनेंस की कुल आमदनी समान तिमाही में 367.43 करोड़ रुपये से 12.68% बढ़ कर 414.05 करोड़ रुपये हो गयी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर 2.25 रुपये या 0.43% की कमजोरी के साथ 522.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 551.00 रुपये और निचला स्तर 270.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!