शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए ने इसलिए दिखायी हरी झंडी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से मंजूरी प्राप्त हो गयी है।

जायडस कैडिला को यह मंजूरी एलोप्यूरिनॉल गोलियाँ यूएसपी, 100 एमजी तथा 300 एमजी के लिए मिली, जिसका उत्पादन कंपनी के बद्दी (हिमाचल प्रदेश) स्थित संयंत्र में किया जायेगा। इस दवा का इस्तेमाल कैंसर और गठिया के लिए थेरेपी लेने वाले मरीजों में मूत्र स्तर को सामान्य रखने में किया जाता है। उधर बीएसई में शुक्रवार को कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 0.15 रुपये या 0.03% की बेहद मामूली बढ़त के साथ 501.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 558.00 रुपये और निचला स्तर 329.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!