शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने मिलाया बीएआरसी इंडिया से हाथ

भारत में सबसे बड़ी केबल सेवा प्रदाता डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) इंडिया के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी से दोनों संस्थान मिल कर डेन नटवर्क्स के डिजिटल सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से रिटर्न पाथ डैटा (आरपीडी) के इस्तेमाल से टीवी दर्शकों की संख्या जाँचेंगे। करार के तहत बीएआरसी डेन के सेट-टॉप बॉक्स से डैटा प्राप्त करेगी। डेन नेटवर्क्स स्वयं भी इस डैटा का प्रयोग सब्सक्राइबर प्रबंधन, पैकेजिंग अवसर और अपने इन-हाउस चैनलों पर विज्ञापन राजस्व में वृद्धि करेगी।
उधर बीएसई में डेन नेटवर्क्स का शेयर 85.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 86.35 रुपये पर खुला। सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 11 बजे यह 0.15 रुपये या 0.18% की मामूली बढ़त के साथ 85.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख