शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भंसाली इंजीनियरिंग (Bhansali Engineering) के मुनाफे में 187.35% वृद्धि

साल दर साल आधार पर भंसाली इंजीनियरिंग (Bhansali Engineering) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 187.35% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 8.7 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का मुनाफा 25 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर ही इसका राजस्व 60% बढ़ कर 292 करोड़ रुपये, एबिटा 12.3 करोड़ रुपये से 200% बढ़ कर 36.9 करोड़ रुपये और मार्जिन 6.8% के मुकाबले 12.6% रहा। इसके बाद बीएसई में भंसाली इंजीनियरिंग का शेयर 112.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 119.70 रुपये पर खुला और 120.90 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब साढ़े 12 बजे यह 2.95 रुपये या 2.61% की वृद्धि के साथ 115.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!