शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाभ और आमदनी में बढ़ोतरी के बावजूद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में कमजोरी

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुनाफे में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने 37% बढ़ोतरी दर्ज की।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 408 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने इस बार 557 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इस दौरान इसकी कुल आमदनी 2,341 करोड़ रुपये से 33% अधिक 3,102 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 40.8% की बढ़त के साथ 1,942.4 करोड़ रुपये रही। मगर इन बेहतर नतीजों का इसके शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 1,954.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,969.00 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब पौने 3 बजे बजाज फाइनेंस में 28.10 रुपये या 1.44% की कमजोरी के साथ 1,926.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!