शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने किये शेयर आवंटित

प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने चार विभिन्न योजनाओं के तहत इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

टेक महिंद्रा के निदेशक समूह की प्रतिभूति आवंटन समिति ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में 5 रुपये प्रति वाले 84,912 इक्विटी शेयरों के आवंटन का निर्णय लिया। उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 475.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 470.00 रुपये पर खुला। 476.55 रुपये और 470.00 रुपये के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में टेक महिंद्रा का शेयर 1.45 रुपये या 0.31% की कमजोरी के साथ 473.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!