शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीबी बैंक (DCB Bank) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 21.7% वृद्धि दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा 21.7% बढ़ा।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही अवधि में कमाये गये 48.4 करोड़ रुपये के मुकाबले डीसीबी बैंक ने इस बार 58.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी अवधि में बैंक की कुल आमदनी 567.89 करोड़ रुपये से 14.85% बढ़ कर 652.25 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 30.8% की बढ़त के साथ 248.9 करोड़ रुपये रही। बाजार समाप्ति के समय वित्तीय नतीजों की घोषणा से बैंक के शेयर पर कोई प्रभाव नहीं दिखा। बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 191.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 194.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के अंत में यह 1.25 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 189.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!