शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : बजाज फिनसर्व, जीटीएल इन्फ्रा, हिंदुस्तान मीडिया और डीसीबी बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें बजाज फिनसर्व, जीटीएल इन्फ्रा, हिंदुस्तान मीडिया और डीसीबी बैंक शामिल हैं।

बजाज फिनसर्व - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 13.3% बढ़ कर 652.30 करोड़ रुपये रहा।
जीटीएल इन्फ्रा - कंपनी अगले 3 महीनों में 4,800 करोड़ रुपये का ऋण रीफाइनेंस करेगी।
पर्सिसटेंट सिस्टम्स - पर्सिसटेंट सिस्टम्स का तिमाही दर तिमाही आधार पर शुद्ध लाभ 10% अधिक 82.6 करोड़ रुपये रहा।
वी2 रिटेल - कंपनी की ओर से मंशु टंडन को नया सीईओ नियुक्त किया गया है।
हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स - हिंदुस्तान मीडिया के तिमाही लाभ में 20% और राजस्व में 8% की गिरावट आयी।
सास्केन टेक्नोलॉजीज - तिमाही दर तिमाही आधार पर सास्केन टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ 9% बढ़त के साथ 18.7 करोड़ रुपये रहा।
हैटसन एग्रो - हैटसन एग्रो के राजस्व में 6% और शुद्ध लाभ में 19% बढ़ोतरी हुई।
डीसीबी बैंक - डीसीबी बैंक के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 21.7% वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!